उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की कार्यावधि बदली, मई-जून तक सुबह चलेगा न्यायालय

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 02 मई 2026: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बस्ती की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक आदेश संख्या/2026 दिनांक 02 मई 2026 के अनुसार माह मई एवं जून 2026 के लिए न्यायालय और कार्यालय की समय-सारिणी प्रातःकालीन कर दी गई है।

पीठासीन अधिकारी मो. रिजयामुल हक द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि सिविल बार एसोसियेशन, बस्ती द्वारा 30 अप्रैल 2026 को प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बस्ती जनपद न्यायालय परिसर के न्याय भवन कक्ष संख्या-04 में संचालित हो रहा है।

जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा पहले ही 01 मई 2026 से 30 जून 2026 तक न्यायिक अधिष्ठान के सभी न्यायालयों की कार्यावधि सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक निर्धारित की जा चुकी है। इसी क्रम में अब मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की कार्यावधि भी समान कर दी गई है।

नई समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी:

न्यायालय कार्यावधि: प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक

कार्यालय कार्यावधि: प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक

भोजनावकाश: प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक

आदेश में कहा गया है कि इससे अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को सुविधा होगी तथा कार्य संचालन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button