बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

दूध उत्पादकों को बड़ी राहत-उरमूल संघ ने खरीद दर में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 02 मई 2026

उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (उरमूल), बीकानेर ने दूध उत्पादकों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए दूध खरीद दर में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। यह नई दर 01 मई 2026 से लागू कर दी गई है।

संघ के इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। बढ़ती पशुपालन लागत, पशु आहार और अन्य आवश्यक खर्चों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे उत्पादकों को राहत मिल सके।

उरमूल संघ के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि इस वृद्धि से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण स्तर पर पशुपालन गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे दूध उत्पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे राजस्थान दुग्ध सहकारी समितियों को भी मजबूती मिलेगी।

संघ ने भविष्य में भी दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ऐसे कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button