उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
हर्रैया तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 69 शिकायतें प्राप्त, 8 का मौके पर निस्तारण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 मई 2026: जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील हर्रैया में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित स्थलों पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों को सूचित किया जाए तथा सभी पक्षों की गंभीरता से सुनवाई कर निष्पक्ष तरीके से मामलों का समाधान किया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी हर्रैया सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 08 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
प्राप्त शिकायतों में:
राजस्व विभाग – 32
पुलिस विभाग – 14
विकास विभाग – 12
विद्युत विभाग – 09
अन्य विभाग – 02 मामले शामिल रहे।
कार्यक्रम में डीएफओ डॉ. शिरीन, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, एलडीएम आर.एन. मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीसीओ अंगद सिंह, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


