उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बजट आत्म निर्भर भारत के बढ़ते कदम की मजबूत नींव-राना दिनेश प्रताप सिंह

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाएगा। इस बजट से आत्म निर्भर भारत के बढ़ते कदम की मजबूत नींव बनेगी। श्री राना ने कहा कि तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना हमारे प्राचीन चिकित्सा पद्धति को विश्व स्तरीय बनाने की वचनबद्धता है। उन्होंने ग्रामीण विकास से लेकर नगरीकरण तथा युवाओं ,किसानों, महिलाओं सहित हर वर्ग को हित में रख कर बनाए गए बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

Subscribe to my channel


