बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत नेत्र जांच शिविरों से लोगों को मिला लाभ

118 वाहन चालकों की हुई नेत्र जांच

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा, 16 जनवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोतरा के तत्वावधान में बालोतरा जिले में सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत नेत्र जांच एवं उपचार सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत बालोतरा जिले में विभिन्न स्थानों पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 8 जनवरी 2026 को आयोजित नेत्र जांच शिविर में 24 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 16 मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं के लिए चिन्हित किया गया। वहीं 15 जनवरी 2026 को आयोजित शिविर में 94 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 43 मरीजों को आगे के उपचार हेतु चयनित किया गया। अब तक कुल मिलाकर इन शिविरों के माध्यम से 118 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 59 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए संदर्भित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नेत्र शिविरों का उद्देश्य वाहन चालकों को निःशुल्क एवं सुलभ नेत्र परीक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते आंखों से संबंधित बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाई जा सके। आगे भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक वाहन चालक लाभान्वित हो सकें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button