उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: संपूर्णा नगर–मंसूरी फॉर्म सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मो० नं० 7376 32175

लखीमपुर खीरी के संपूर्णा नगर क्षेत्र में पंजाब घाट से मंसूरी फॉर्म तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा हो रहे सड़क निर्माण पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में मौरंग, गिट्टी, पत्थर और तारकोल जैसी सामग्रियों का उपयोग मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में खानापूर्ति और घटिया सामग्री लगाने की शिकायत भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी निर्माण स्थल का निरीक्षण तक नहीं कर रहे हैं और मजदूरों के भरोसे सड़क का काम चल रहा है। कई वर्षों से इस मार्ग के निर्माण का इंतजार कर रहे ग्रामीण अब सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही से परेशान हैं।

ग्रामीणों ने जिला अधिकारी महोदया और विभागीय उच्च अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच कर भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क निर्माण मानक के अनुसार हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे क्योंकि रोज़मर्रा के हादसों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी न तो सड़क का निरीक्षण करते हैं और न ही समय पर सुधार करते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button