उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में यातायात माह नवंबर 2025 का भव्य समापन, पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली — 12,425 चालान किए गए

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 737632175

लखीमपुर खीरी, 30 नवंबर 2025।

जनपद खीरी में यातायात माह नवंबर 2025 का भव्य समापन आज रिजर्व पुलिस लाइन खीरी में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री पवन गौतम एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्री विवेक तिवारी द्वारा किया गया।

समापन अवसर पर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशाल यातायात जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स तथा रिक्रूट आरक्षियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

रैली के बाद अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्य संदेशों में शामिल रहे—

दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए BIS मानक हेल्मेट अनिवार्य

चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग

तेज रफ्तार, गलत दिशा, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की अपील

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात/चैटिंग न करने की सख्त हिदायत

सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने का संकल्प

यातायात माह के दौरान जनपद खीरी पुलिस ने प्रवर्तन अभियान चलाते हुए कुल 12,425 चालान किए। साथ ही विभिन्न स्कूलों और चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में यातायात जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन खीरी श्री पवन भाटी, प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री सचिन गंगवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button