जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

थाना दिवस आयोजित: पुलिस–जन सहयोग को मजबूत करने के लिए जिला पुलिस पुंछ की पहल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 30 नवंबर 2025।

जिला पुलिस पुंछ द्वारा आज पुलिस थाना पुंछ की सीमा क्षेत्र में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करना, स्थानीय स्तर पर उभर रही समस्याओं को सुनना और उन्हें समयबद्ध ढंग से निस्तारित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवाईएसपी मुख्यालय पुंछ नीरज शर्मा ने की। उनके साथ एसएचओ पुंछ इंस्पेक्टर सचिंदर पाल सिंह एवं पुलिस टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में PRI सदस्यों, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों, गांव के वरिष्ठजनों और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

इंटरैक्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, नशा-नियंत्रण, और अन्य नागरिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में तत्काल निर्देश जारी किए ताकि वास्तविक समस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

डीवाईएसपी नीरज शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस पुंछ पारदर्शी, जन-केंद्रित और समुदाय उन्मुख policing के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दें और पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button