जिला पुलिस पुंछ ने अवैध गोवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आज तड़के बीहरमगल्ला पुलिस चौकी की टीम द्वारा लगाए गए नाका चेकिंग के दौरान एक तस्करी प्रयास को नाकाम कर दिया। यह नाका चंदीमार्ग इलाके में रूटीन निगरानी के तहत लगाया गया था।
चेकिंग के दौरान JK12A 6773 नंबर की एक वाहन को रोका गया, जिसे मोहम्मद बाबर पुत्र मोहम्मद शरीफ, निवासी बुनिकेत, तहसील सूरनकोट, जिला पुंछ चला रहा था। वाहन की विस्तृत तलाशी लेने पर उसमें बिना किसी वैध अनुमति के 5 गोवंश अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया, सभी गोवंशों को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन सूरनकोट में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी का मार्ग क्या था और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।