उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

SJPU/AHTU खीरी की मासिक समन्वय बैठक संपन्न, बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की गई विस्तृत चर्चा

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मो. 737632175

खीरी, 29 नवम्बर 2025।

जनपद खीरी में आज SJPU (Special Juvenile Police Unit) एवं AHTU (Anti Human Trafficking Unit) की मासिक समन्वय बैठक/कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन, खीरी के संगोष्ठी कक्ष में किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के संरक्षण में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री वीरेंद्र नाथ पांडेय (A.D.J.) ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—

CWC से रामशरण,

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राकेश कुमार गुप्ता,

JJB से हरे राम,

शिक्षा विभाग से आशीष श्रीवास्तव व एम.के. बाजपेयी,

श्रम विभाग से अनुज कुमार,

चाइल्ड लाइन खीरी से अंजुमन परवीन,

वन स्टॉप सेंटर से विजेता गुप्ता,

जिला बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर कय्यूम जरवानी,

एम ट्रस्ट से अशोक कुमार, अमित कुमार, शुभम कुमार,

जीआरपी खीरी से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार,

AF Lakhimpur से सहायक उप निरीक्षक महेंद्र नाथ पांडे,

तथा बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु जिन पर चर्चा हुई

पूर्व में जारी कार्यवृत्त (Minutes) के अनुपालन की समीक्षा

बच्चों से जुड़े प्रकरणों में पुलिस द्वारा की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई हेतु स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को पढ़कर सुनाया गया

थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों द्वारा सामने आने वाली समस्याएँ व सुझाव

पीड़ितों का आश्वासन, बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, नशामुक्त अभियान

बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम

लैंगिक समानता एवं नारी सशक्तिकरण

किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधनों पर मार्गदर्शन

POCSO Act के मामलों में—

अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे में CWC को सूचना

फार्म A व B को समय से भेजना

JJ Board में पुलिस की उपस्थिति सादे वस्त्रों में सुनिश्चित करना

पोक्सो मामलों में हाईकोर्ट से प्राप्त बेल नोटिस को CWC और पीड़िता/वादी को समय से उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा

बैठक के अंत में सभी विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button