
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रबीना ने 69 वे राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता हरसावा बड़ा सीकर में आयोजित 100 मीटर बाधा दौड़ में अंडर-19 वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपने विद्यालय, परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम यादव ने बताया की पी टी आई रजनेश जी एवं छात्रा रबीना की मेहनत से राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल मिलने पर सभी लोगों ने रबीना को बहुत-बहुत बधाई और उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Subscribe to my channel


