उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

पत्रकार युगल किशोर पाण्डेय का निधन, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 16 अक्टूबर। वरिष्ठ अधिवक्ता, संपादक एवं पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष युगल किशोर पाण्डेय का लंदन मे आकस्मिक निधन हो गया। नेशनल प्रेस क्लब (एन.पी.सी.) के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने श्री पाण्डेय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया।

अशोक श्रीवास्तव ने कहा श्री पाण्डेय ने लंबे समय तक जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की, और समाज के वंचितों की आवाज़ बुलंद किया। राजनीतिक रूप से वे कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे तथा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित किया। वे अपनी तेजतर्रार वकालत, निडर लेखनी और निष्पक्ष विचारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत मे जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति संभव नही है लेकिन जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को प्रोत्साहित कर हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। एनपीसी के अध्यक्ष संतोष सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, नवनिधि पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, संदीप यादव, शंकर यादव ने युगल किशोर पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि श्री पाण्डेय का जाना एक युग के अंत के समान है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button