रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75
योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद जालौन में ₹1,706 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही, इस अवसर पर विभिन्न जन–कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को किट भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज विकास के पैमाने पर उत्तर प्रदेश एक नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है। अपराध/अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में अगर बेटी की सुरक्षा में किसी ने सेंध लगाया तो मानकर के चलिए की अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा।