खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. महेंद्र चौधरी ने कर्नाटक मैसूर एथलेटिक्स सीएम कप 2025 दौड़ में जीता पदक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा निवासी लिखमाराम साई चौधरी के बेटे डॉ. महेंद्र चौधरी ने खेल और शिक्षा दोनों में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता महेंद्र ने 400 मीटर दौड़ में कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के साथ ही हाल ही में कर्नाटक राज्य एथलेटिक्स सीएम कप 2025, मैसूर में 400 मीटर में पदक हासिल कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। महेंद्र इस समय एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं और वर्ष 2014 से कक्षा 7 से ही पढ़ाई के साथ खेलों को संतुलित करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। एमबीबीएस जैसे कठिन पाठ्यक्रम के साथ खेलों में निरंतर सक्रिय रहते हुए इस स्तर की सफलता पाना न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

Subscribe to my channel


