अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आरोपी से मांगा 20 लाख रूपयेः पीड़ित ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुर्जी निवासी रामकेवल पुत्र मनिराम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर सोनहा थाने में दर्ज एक मामले में न्याय की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में रामकेवल ने कहा है कि सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखुर्द बुर्जुग दरियापुर जंगल टोला सोनहटिया/ बिचऊपुर निवासी पुजारी और शैलेष ने षड़यंत्रपूर्वक बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह मामला पास्को न्यायालय में चल रहा है। पुजारी और शैलेष ने रामकेवल से 20 लाख रूपये की मांग करते हुये कहा कि रूपया दे दो वरना पीड़िता का अदालत में बयान करा देंगे और तुम्हें सजा मिल जायेगी। रामकेवल ने पत्र में कहा है कि वह 20 लाख रूपये देने की हैसियत में नही है। अदालत जो फैसला सुनायेगी उसे मंजूर है। रामकेवल ने पत्र में कहा है कि पुजारी और शैलेष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके विरूद्ध कई गंभीर आपराधिक मुकदमें पहले से दर्ज है। उक्त लोग 20 लाख रूपया न देने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। रामकेवल ने अपने और परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button