उत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षाविद स्व. पं. श्रवण कुमार द्विवेदी की जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
माधोगढ़ जालौन
परशुराम इंटर कॉलेज, गड़ेरना के सभागार में शिक्षाविद स्वर्गीय पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी की जयंती पर एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके भतीजे धीरज द्विवेदी द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से आए पत्रकारों ने भाग लिया।
समारोह की शुरुआत स्व. द्विवेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता द्विवेदी जी के बड़े भाई श्री ब्रह्मप्रकाश द्विवेदी ने की। साथ ही हरिओम द्विवेदी समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने मंच साझा करते हुए स्वर्गीय पंडित जी के विचारों व उनके शैक्षिक व सामाजिक कार्यों की सराहना की।
प्रिंस द्विवेदी, प्रतिनिधि दैनिक भास्कर डिजिटल जालौन, ने कहा कि “स्व. श्रवण द्विवेदी ने उस समय ग्रामीण पत्रकारिता और शिक्षा की अलख जगाई, जब सूचनाओं का आदान-प्रदान बिना पुष्टि के होता था। उनका कार्य आज भी प्रेरणास्रोत है।”
धीरज द्विवेदी ने कहा, “चाचा जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हर साल उनकी जयंती पर आयोजन करूंगा। उनका सपना था—शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना और वंचितों की मदद करना। मैं इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
समारोह के अंत में श्रवण द्विवेदी के छोटे भाई प्रमोद द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। “वंदे मातरम्” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जिले भर के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे और सभी ने धीरज द्विवेदी के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी, लालजी सोनी, एलबी सिंह,हरेंद्र सिंह लला, दीपक उदेनिया, अजीत उपाध्याय,महेन्द्र गौतम, भोला पाठक, प्रदुम्न द्विवेदी, सुमित तिवारी, रामदुलारे तिवारी, अखिलेश सोनी, मोनू पत्रकार, योगेन्द्र प्रजापति, जावेद खान, संजय गुप्ता, राघवेंद्र सिंह गडेन्ना, कपिल रावत, राकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


