जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मितौली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मितौली पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त प्रदीप पाल पुत्र छविनाथ पाल, निवासी ग्राम हरिहरपुर लल्हौआ, थाना मितौली को पुलिस ने मु0अ0सं0 83/2025, धारा 333/64(1)/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
इस गिरफ्तारी के पीछे पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशों पर चल रहे अपराध उन्मूलन अभियान की प्रमुख भूमिका रही। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मितौली की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक बलबीर सिंह
हेड कांस्टेबल सन्तराम
(दोनों थाना मितौली, जनपद खीरी से)
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया है।