जनपद खीरी में अपराधियों पर सख्ती के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ईसानगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में, थाना ईसानगर की पुलिस टीम ने 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी उस समय की गई जब पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी।