पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत आज थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौकशी के कई मामलों में वांछित चल रहे आरोपी मुख्तार उर्फ ताडी पुत्र मोबीन, निवासी ग्राम भुडवारा, थाना गोला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी का आपराधिक इतिहास:
मुख्तार उर्फ ताडी पर पहले से ही गौवध और अवैध गतिविधियों से जुड़े 8 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। ये मुकदमे थाना गोला और थाना हैदराबाद में पंजीकृत हैं।
बरामद सामान:
एक तमंचा 315 बोर
दो जिंदा कारतूस 315 बोर
एक मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक हेमन्त कटियार
2. हेड कांस्टेबल अरुण कुमार रावत
3. कांस्टेबल प्रेमशंकर
4. कांस्टेबल नीरज कुमार
5. कांस्टेबल संजीव कुमार
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।