जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़

श्री स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती अंजनी नंदन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंदिर समिति की बैठक आयोजित

 

*ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ*

 

जम्मू, 15 जुलाई 2025:

श्री स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती अंजनी नंदन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार शाम 6 बजे मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर में एक प्रधान (Pradhan) और हाल ही में जम्मू स्थानांतरित हुए सदस्य को प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाए।

स्वामी जी महाराज के स्नेहाशीर्वाद एवं अनुमति के पश्चात समिति द्वारा इस निर्णय को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया गया। बैठक में श्री रमेश चंदर बाली जी को सर्वसम्मति से मंदिर समिति का प्रधान चुना गया, जबकि श्री केतन वर्मा जी को उप-प्रधान (Vice President) के पद पर नियुक्त किया गया।

इस निर्णय पर मंदिर समिति एवं ट्रस्ट परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और आशा जताई कि इनके नेतृत्व में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

जय हनुमान 🚩

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button