बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
रावणा राजपूत समाज ने किया भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बालोतरा स्थित सूर्या रेलवे फूड चौपाटी में रावणा राजपूत समाज बालोतरा के जिला महामंत्री वीर सिंह खटू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत का साफा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रावणा राजपूत समाज के तीन प्रतिनिधियों को भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने पर समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवदान सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता पदम सिंह कच्छवाह, प्रदेश प्रवक्ता आनंद परिहार, एडवोकेट राजेंद्र सिंह पंवार सहित ओबीसी मोर्चा एवं रावणा राजपूत समाज के जबर सिंह जी पचपदरा, गोपाल सिंह पंवार, चेतन सिंह, मग सिंह सिसोदिया, खेम सिंह टेना, बाघ सिंह चौहान, गोप सिंह दैया, राम सिंह खींची, चंद्रशेखर चौहान, हेम सिंह परिहार राम सिंह परिहार, हिमांशु परिहार, उमेश सिंह परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. महेंद्र कुमावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और शहर-शहर में सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के कमल को विजय दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुट जाएं।
उन्होंने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


