LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तिकोनियां पुलिस को बड़ी सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 30 जून 2025 – पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिकोनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना तिकोनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त वामदेव निषाद (निवासी कस्बा तिकोनियां) एवं दयाराम (निवासी सेन्ट्रल वेयर हाउस, तिकोनियां) को गिरफ्तार किया।

वामदेव निषाद के विरुद्ध थाना तिकोनियां में धारा 323/324/504 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि दयाराम पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक हरीराम पाल

हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार

तिकोनियां पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button