LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: नीमगांव क्षेत्र में लूट का खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटे गए आभूषण और बाइक बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 30 जून 2025 – खीरी जनपद की नीमगांव पुलिस व क्राइम ब्रांच/स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर लुटेरों – शोएब खान (32 वर्ष) व नावेद खान (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटा गया पीली धातु का कुण्डल, अन्य चोरी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में नीमगांव थाना क्षेत्र की चौकी बेहजम में 19 जून को हुई छिनैती के मामले का खुलासा हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 02 जोड़ी कुण्डल, 03 जोड़ी झाला, 01 जोड़ी टॉप्स, 01 चैन, 01 पैंडल और स्प्लेंडर बाइक (UP 31 CH 3484) बरामद की गई।

अभियुक्त शोएब व नावेद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिनके विरुद्ध लूट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

इस सफलता में थाना नीमगांव की टीम के साथ क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button