उत्तराखंडखेलब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

प्रथम आईटा मैंस ओपन प्रतियोगिता 2025 कल आप्टिमम टेनिस एकेडेमी, चूनाखान में हुई समाप्त

The first ITA Men's Open tournament 2025 concluded yesterday at Optimum Tennis Academy, Chunakhan

← Back

Thank you for your response. ✨

ब्यूरो रिपोर्ट.. रामपाल सिंह धनगर

हल्द्वानी…नैनीताल जनपद में लान टेनिस (वर्तमान नाम टेनिस) के प्रति खिलाडियों में बढ़ता क्रेज
प्रथम आईटा मैंस ओपन प्रतियोगिता 2025 कल आप्टिमम टेनिस एकेडेमी, चूनाखान में समाप्त हो गई, जबकि अंडर-12,अंडर14 गर्ल्स ब्वायज स्वर्गीय वेदप्रकाश प्रकाश गुप्ता स्मृति प्रथम आइटा प्रतियोगिता 2025 का क्वालीफाईंग राउंड प्रारंभ।
उदघाटन समारोह कल प्रातः11 बजे आप्टिमम टेनिस एकेडेमी,चूनाखान, बैलपड़ाव पर संपन्न होगा।
स्वर्गीय बी0एस0 रावत समृति फर्स्ट आइटा मैंस ओपन टैनिस टूर्नामेंट कल सांतवे दिन सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। इसी क्रम में आज दिनांक 7 जून को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 व 14 वर्ष आयुवर्ग के बालक व बालिकाओ के मैच प्रारंभ हो गए। टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस रावत ने बताया कि सात दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों के बालक एवम् बालिका खिलाड़ी चूनाखान पंहुच चुके हैं।
क्वालीफाईंग राउंड के आज अपरान्ह खेले गए मैच में अंडर-14 में अभिमन्यू पूणे ने अतीश खंडेलवाल बरेली, उत्तर प्रदेश को 6-3,6-3 से पराजित किया, श्लोक स्वप्निल महाराष्ट्र को आरोभयलन हरियाणा ने वाकओवर दे दिया। आरव मीरचंदानी कर्नाटक को सुभीक ढेढा दिल्ली द्वारा वाकओवर दे दिया गया। एक अन्य मैच में विवान बेनीवाल हरियाणा ने कृसव बरेली, उत्तरप्रदेश को 6-0,6-0 से पराजित किया। । आयोजन सचिव अविनीश रस्तोगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-12 में 49 में व अंडर-14 में 54 बालक,बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीटीए, नैनीताल, विवेक अग्रवाल ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर टेनिस खेले जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि इसी तरह यदि प्रगति रही तो भविष्य में स्थानीय क्षेत्र में टेनिस भी क्रिकेट की तरह ही लोकप्रिय हो जाएगा।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button