*थाना निघासन पुलिस द्वारा दो पशुओं की चोरी की घटना का सफल अनावरण करके 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निघासन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.05.2025 को क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्र0नि0 थाना निघासन के दिशा-निर्देशन में पशु चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तगण 1.अमित पुत्र माखन लाल 2. शंकर पुत्र बहादुर 3. रितेश पुत्र राजेन्द्र निवासीगण ग्राम प्रीतमपुरवा थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी 4.छोटू उर्फ गुड्डू पुत्र रंगीलाल निवासी ग्राम दुलही थाना पढुआ जनपद लखीमपुर खीरी को ग्राम बिरजापुरवा के पास स्थित नहर से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनके कब्जे से एक अदद भैंस व एक अदद पड़वा की बरामदगी हुई है। नियमानुसार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गौरतलव है कि दिनांक 29.04.2025 को वादी श्री शारदा प्रसाद पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम/कस्बा नई बस्ती निकट नहर वार्डनं0 04 गांधीनगर थाना/कोतवाली निघासन जनपद लखीमपुर खीरी के घर से एक अदद भैस व एक अदद पड्डा चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना निघासन पर मु0अ0सं0 106/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के क्रम में अभियुक्तगण 1.अमित पुत्र माखन लाल 2.शंकर पुत्र बहादुर 3.रितेश पुत्र राजेन्द्र निवासीगण ग्राम प्रीतमपुरवा थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी 4.छोटू उर्फ गुड्डू पुत्र रंगीलाल निवासी ग्राम दुलही थाना पढुआ जनपद लखीमपुर खीरी का नाम प्रकाश में आया व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई।