*कालपी-शार्ट सर्किट से कागज फैक्ट्री में लगी आग । सूचना पर मौके पर पहुँचे अग्निशमन विभाग ने जब तक आग पर काबू आया तब तक कागज,गूदड तथा अन्य सामग्री के साथ लगभग 60 लाख का सामन जलकर खाक हो चुका था।*
*गर्मी की शुरूआत के साथ आग की घटनाओं में इजाफा शुरू हो गया है। गुरूवार शाम लगभग 4 बजे कर्बला रोड स्थित उरई निवासी शाने हैदर की सुपर हैण्डमेड पेपर फैक्ट्री में अचानक आग भडक उठी थी मौके पर मौजूद मालिक और कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर वहा पर रखे कागज को अपनी चपेट मे लिया था जिससे आग भयानक हो गई थी हालाकि मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी प्रशासन तथा अग्नि शमन विभाग को देकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर दिया था लेकिन जब तक अग्निशमन दल आया तब तक आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया था हालाकि विभाग ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की थी लेकिन तब तक वहां पर रखे कागज के साथ गूदड तथा मशीनरी भी खाक हो चुकी थी। फैक्टरी मालिक के मुताबिक सम्भवता आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है जिसमे उनका लगभग 60 लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी महेन्द्र प्रसाद बाजपेई के अनुसार आग काफी फैली हुई थी जिससे एक गाडी से आग पर काबू पाना काफी मुश्किल था इसलिये अगल बगल स्थित फैक्टरियों से पानी लिया गया था तथा जनपद मुख्यालय व कानपुर देहात से गाड़ी मौके पर पहुंच गयी।इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक परमहँस तिवारी,अतिरिक्त निरीक्षक मुहम्मद अशरफ सहित बडी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।*