उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बी०डी०ओ० गौर की जानकारी के बाद भी नहीं रुक रहा मनरेगा में फर्जीवाड़ा

मास्टररोल में बन रही श्रमिकों की फर्जी हाजिरी गौर ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल से जुड़ा मामला 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

-डी0सी0 मनरेगा की संलिप्तता से रुकने का नाम नही ले रहा मनरेगा भाष्ट्राचार

-रानीपुर सरहद से लहरी के चक तक चकबंद निर्माण कार्य मे 126 श्रमिकों की हाजिरी

-बेलवरिया जंगल से मानपुर माझा सरहद तक निर्माण कार्य मे 177 श्रमिकों की हाजिरी

-फल के घर से रामफल के चक तक चकबंद निर्माण कार्य मे 69 मजदूरों की हाजिरी

-तीनो साइडो पर कुल टोटल 373 फर्जी मनरेगा मज़दूरों की लगी हाजिरी

-ब्लॉक प्रशासन के जिम्मेदारों की संलिप्तता से जनप्रतिनिधियों द्वारा फर्जी हाजिरी

बस्ती संवाददाता – केन्द्र सरकार भले ही गरीबों को रोजागर हेतु लाख जुगत करे लेकिन मनरेगा माफिया हाथ साफ करने मे पीछे नही हट रहे है ।ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल मे मनरेगा योजना हाथी का दांत

साबित हो रहा है।

           प्राप्त समाचार के अनुसार – विकास खण्ड गौर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल मे मनरेगा अधिकारियों की मिलीभगत होने से मनरेगा मजदूर धरातल छोड़ मनरेगा की उपस्थिति पंजिका के कागजों में उपस्थित हो रहें हैं। आनलाइन काम करते हुए दिखाये जा रहे मजदूरों की संख्या धरातल पर शून्य है। ग्राम पंचायत बेलवरिया जंगल में तीन साइडों पर मनरेगा परियोजनाओं के तहत कार्य चल रहा है रानीपुर सरहद से लहरी के चक तक चकबंद निर्माण कार्य मे 126 श्रमिको हाजिरी बेलवरिया जंगल से मानपुर माझा सरहद तक निर्माण कार्य मे 177 श्रमिक की हाजिरी ,फल के घर से रामफल के चक तक चकबंद निर्माण कार्य मे 69 मजदूरो की हाजिरी तीनो साइडो पर कुल टोटल 373 श्रमिकों की हाजिरी रजिस्टर मे लग रही है । मीडिया टीम के जमीनी पड़ताल में एवं ग्रामीणो के मुताबिक धरातल पर एक भी मजदूर काम करते नहीं दिख रहे है।ऐसे में धरातल से नदारद रहे मजदूरों की कागज़ों मे उपस्थिति से ब्लाक प्रशासन का अनजान रहना विकास का पोल खोलता नजर आ रहा है । बिना मजदूरों के धरातलीय उपस्थिति के कागजों में उपस्थिति दिखाकर धन का भुगतान लेने का मामला चर्चाओं में है और जिम्मेदार अपने कमीशन के इन्तजार में चुप्पी साधे मुँह न खोलने पर डटे हुए हैं । यद्यपि पूरे प्रकरण की विधिवत जानकारी खण्ड विकास अधिकारी गौर को है फिर भी मनरेगा भ्रष्टाचार का न रुकना प्रकरण में बी0डी0ओ0 की संलिप्तता का परिचायक व जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button