उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के छात्रों ने छात्रा नेता रूद्र आदर्श पाण्डेय के साथ फीस बढ़ोत्तरी को लेकर जिलाधिकारी सहित मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज द्वारा पैरामेडिकल वैच 2022-23 के द्वितीय वर्ष के प्रवेश के संबंध में की गई फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्र नेता रूद्र आदर्श पांडेय के नेतृत्व जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता रूद्र आदर्श पांडेय ने कहा कि जो फीस बढ़ोत्तरी की गई है यह बिल्कुल गलत है। अचानक से फीस बढ़ा देने से छात्रों के लिए समस्या खड़ी हो गई। इस तरह से मनमानी फीस की वसूली नहीं होनी चाहिए। तत्काल मामले की गंभीरता देखते हुए फीस बढ़ोत्तरी वापस ली जानी चाहिए। इस विषय में गत 13 तारीख को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कार्यवाही न होने से दूसरी बार प्रार्थनापत्र दिया जा रहा है।अगर जल्द ही कोई सुनवाई नही होतीं है तों हम सभी साथी और छात्र ,छात्राए बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button