उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

टेंट निरीक्षण के साथ स्काउट गाइड शिविर सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था जनपद बस्ती के तत्वावधान में संचालित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर यूनिक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर बस्ती में टेंट निरीक्षण के साथ संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के प्रधानाचार्य / जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट आज्ञाराम चौधरी ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर अनुशासन, देश प्रेम के साथ-साथ विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला का विकास होता है, विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण प्रतिवर्ष हर विद्यालय में होने चाहिए जिला संस्था बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट आदर्श मिश्रा, ट्रेनिंग काउंसलर गाइड मुस्कान प्रजापति ने बच्चों को तीसरे दिन टेंट पिचिंग, गेट निर्माण, गैजेट निर्माण, पाक विद्या, हस्तकला प्रदर्शनी आदि की जानकारी दी, शिविर व्यवस्थापक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र यादव ने आए हुए समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय स्काउट मास्टर दिलीप कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा, इस मौके पर मनोरमा नायक, सुमन सिंह,बी. एन. सिंह, मनोरमा पटेल, मांडवी, प्रिया सोलंकी, हरिओम श्रीवास्तव,पी पी यादव, राजेशश्रीवास्तव, अजमेर, शुभम, गायत्री आदि की सहभागिता रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button