उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का किया गया आयोजन

On the occasion of Constitution Day, oath taking ceremony was organized in the Collectorate premises under the chairmanship of District Magistrate Udayraj Singh  

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल 

रूद्रपुर… संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे देश भारत के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है। हमें संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए और प्रयास करना चाहिए कि संविधान के अनुरूप स्वतंत्रता, समता और न्याय हर नागरिक को समान रूप से प्राप्त हो जिससे नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़े। जिलाधिकारी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं व समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडेय, तहसीलदार रूद्रपुुर दिनेश कुटौला, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश चन्द्र आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button