बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रंगोली के माध्यम से अंगदान के प्रति जागरूकता का संदेश

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। अंगदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बीकानेर स्थित हल्दीराम मूलचंद अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को अंगदान के महत्व का संदेश दिया।

राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य घनश्याम जागीड, मॉडल ऑफिसर अमिताभ तंवर तथा बैच नंबर 15 की कोऑर्डिनेटर सावित्री स्वामी के निर्देशन में छात्राओं रिहाना, सीमा, मन्नू, सुलोचना और सुहाना की टीम ने रंगोली तैयार की। रंगोली के माध्यम से लोगों को मृत्यु के बाद अंगदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सद्भावना संस्थान के अध्यक्ष बच्छराज नाहटा तथा आचार्य तुलसी कैंसर रिलीफ सोसाइटी के प्रतिनिधि जतन नौवलखा सहित सहयोगी के रूप में भरत सोनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भरत सोनी ने बताया कि वे तेरापंथ युवक परिषद, गंगाशहर के माध्यम से नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आमजन को अंगदान के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंगदान एक ऐसा नेक कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि अभियान से जुड़े सभी सदस्य अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे और समाज के अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर कई जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाई जा सकती है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button