अलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 14 दिवसीय रामलीला का समापन, भरत मिलाप के भावपूर्ण दृश्य ने किया भावविभोर, कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। सार्वजनिक श्री रामलीला कमेटी तिजारा की ओर से आयोजित 14 दिवसीय श्री रामलीला मंचन का बुधवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला के साथ विधिवत समापन हुआ। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राम-भरत मिलाप और श्रीराम राज्याभिषेक की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। समापन अवसर पर शाम 6 बजे मुख्य बाजार स्थित भरत मिलाप चौक पर श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। इसके बाद रात 9 बजे श्री रामलीला मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। राज्याभिषेक के दौरान पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्श शासन, सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को आत्मसात किया। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, पार्षद लाल सिंह सैनी, त्रिलोक गुप्ता, सोनू रतन, गौरव सोनी चीनू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। रामलीला मंचन में राहुल सैनी, योगेश सोनी, चिराग सैनी, एडवोकेट सुल्तान सिंह पालीवाल, राधे सैनी, पवन मिलकपुरिया, पप्पी धानका, महिपाल सैनी, रवि सैनी, लक्की माथुर, जितेंद्र जीतू, प्रेम सैनी, पुरुषोत्तम गजमोती, अमित पालीवाल, वंश सैनी और चैतन्य सहित कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर शानदार अभिनय किया। कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान रामलीला मंचन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंचन प्रभारी इंदर सिंह दहिया एवं डॉ. ठाकुर सिंह पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित रामलीला में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोककला का सुंदर संगम देखने को मिला। हरिओम सैनी एवं कैलाश चंद सैनी ने निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली।

पूर्व चेयरमैन वनय सिंह विधूड़ी, कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा, पार्षद कमल गुर्जर, रविंद्र कुमार, एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, अनिल दहिया, कुणाल सुनारिया, कपिल जैन, अवनीश सैनी, हिमांशु कटारिया एवं देवेंद्र नैना ने रामलीला की व्यवस्थाओं को संभाला। वहीं सुधीर लखेरा, तिलक मर्दाने, सूरज सैन, अरविंद गजमोती, चिराग सैनी, विनोद सैनी एवं कार्तिक का आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ। 14 दिनों तक चली रामलीला के माध्यम से श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। कलाकारों के अभिनय और दर्शकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस वर्ष के रामलीला महोत्सव को यादगार बना दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button