खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पंचायत चुनाव-2026: जिला कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

खैरथल-तिजारा, 22 अक्टूबर। आगामी पंचायत चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए गुरुवार को कृषि महाविद्यालय, बास कृपाल नगर में रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन कर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण एवं दी जा रही जानकारी का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभी आरओ को निर्देशित किया कि पंचायत चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं नियमानुसार संपादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में रिटर्निंग अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित नियमों, दायित्वों एवं प्रक्रियाओं की भली-भांति जानकारी प्राप्त करें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का निर्वाचन कार्यों के दौरान प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा चुनाव से संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button