उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

जनपद न्यायाधीश शमसुल हक की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 22 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में आगामी 1 नवंबर 2026 को बस्ती जनपद में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कमजोर एवं वंचित वर्गों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेगा शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही संबंधित विभागों के सहयोग से पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण कराकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जनपद न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

उन्होंने आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के संबंध में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

आम जनता को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि विधिक जानकारी एवं सरकारी योजनाओं के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से मेगा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के पूर्णकालिक सचिव देवेंद्र कुमार-प्रथम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button