बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष शुक्रवार को आएंगे बीकानेर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 22 अक्टूबर। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुँचेंगे।
वे दोपहर 4 बजे जिला कलेक्टर एवं सायं 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करेंगे। सायं 5:30 बजे वे नापासर में नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
श्री नायक शनिवार को सायं 6:15 बजे राज मंदिर रोड, नंबर 4, इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री श्री सांगीलाल गहलोत के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
श्री नायक रविवार प्रातः 9 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सुजानगढ़ पहुंचेंगे।

Subscribe to my channel


