देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापार

महिलाओं के द्वारा उत्पाद ने लूभाया शहर वासियों को

स्माइली ग्रुप के तत्वाधान में बाबू भवन बालोतरा में 5 और 6 अक्टूबर 2024 को लगी प्रदर्शनी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 स्माइली ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय करवा चौथ व दिवाली त्योहार की विशेष खरीदारी के लिए नए और विशेष उत्पादक बालोतरा के साथ जयपुर, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, अहमदाबाद, राजसमंद से लगी स्टॉल्स सभी के मन को लुभा रही हैं

और बालोतरा वासियों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की खरीदारी करने का अवसर मिल रहा हैं।

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए समय-समय पर इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन स्माइली ग्रुप करता है,

 स्टॉल्स पर हैंडीक्राफ्ट, डेकोरेट आइटम, इंडो वेस्टर्न, साड़ियां, कुर्तियां, इमिटेशन ज्वैलरी, सिल्वर ज्वैलरी, जूते चप्पल, पर्स, दिवाली गिफ्ट, एवं सजावट के अतिरिक्त कई तरह के समान शहर वासियों के लिए उपलब्ध हैं।

* *इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बाबू भवन में श्रीमती सुमित्रा जैन, नगर परिषद सभापति के द्वारा किया गया, जिसमें अतिधि स्वाति मानधना , बबली जैन, अर्चना मालानी भी उपस्थित रही।*

इस एग्जीबिशन के लिए उर्मिला तापड़िया, संतोष बोहरा, सुमित्रा शर्मा, मनीषा सोनी ने तैयारियों की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button