देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापारशिक्षा

सामुहिक प्रयासों से ही बाल मजदूरी बाल तस्करी एवं पलायन का रोकना संमद – राज

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

बिकानेर राजस्थान बंधुआ मजदूर मुक्ति अभियान और जय भीम विकास शिक्षण संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में होटल सागर, बीकानेर में दो दिवसीय कार्यशाला का सम्पन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता करते हुवे बंधुवा मजदूर मुक्ति अभियान, राजस्थान के प्रदेश संयोजक तुलसी दास राज ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बाल मजदूरी, बाल तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी और पलायन का रोकना संभव है उन्होंने कहा कि सजगता से ऐसी घटनाओं में कमी आई है। कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी, अधिकारियों ने भाग लिया ।

इस अवसर पर बंधुवा मजदूरी, मानव तस्करी बाल श्रम और ने कानूनी जानकारियां प्रदान की गई। श्री तुलसीदास राज ने संबोधित करते हुए कहा कि बाल मजदूरी बाल तस्करी एवं पलायन जैसे मुद्दों पर काम करने के लिए विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं सामाजिक संगठनों धार्मिक संगठनों एवं प्रत्येक व्यक्ति को सामूहिक प्रयासों से अंकुश लगाया जा सकता है उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में बाल श्रम पलायन बाल तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारीयों ने अपने विचार व्यक्त किये कार्यशाला में सभी साथियों को बाल श्रम, पलायन, बाल तस्करी और बंधुआ मजदूरी के मुद्दों पर समझ विकसित करने के उद्देश्य पर चर्चा हुई एवं इन मुद्दों पर कार्य करने वाले संस्थानों के कार्यकर्ताओं की समझ विकसित हो सके इस हेतु भिन्न-भिन्न पहलुओं पर चर्चा की वीडियो के माध्यम से प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बाल श्रम एवं मानव तस्करी पर अपना प्रजेंटेशन दिया एवं बाल श्रम से होने वाले नुकसान एवं अन्य बिंदुओ के बारे में समझाया, सामाजिक कार्यकर्ता लालाराम जेलिया, श्री कैलाश मोबारसा ने भी बंधुआ मजदूर एवं मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान आयोजित करने का सुझाव दिया एवं प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिविर लगाने का सुझाव दिया ।

इस अवसर पर संभाग भर नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमान गढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं की विभिन्न संस्थाओं के लगभग 40 से अधिक पदाधिकारीयों ने भाग लिया जिसमें श्री गंगानगर से पतराम चौधरी, बीकानेर से अखिल राज. उपभोक्ता संगठन महांसघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष योगेश पालीवाल एवं महासंघ की मुमताज शेख, निर्मला चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुषमा बारूपाल, जीवनधारा के महावीर उपाध्याय, हनुमानगढ़ से शिशपाल बारूपाल महेंद्र जी बारूपाल सुमन रानी सुनीता देवीलाल जी पूजा मरुधर पूर्ण राम जी राकेश कुमार कांन्ता कमलेश रोशनी ममता राहुल अशोक कुमार नवीन जितेंद्र लक्ष्मी संतोष सुमन सामाजिक कार्यकर्ता संगठनों ने भाग लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button