बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं ट्रस्टी गणों का सम्मान किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं ट्रस्टी गणों का सम्मान किया गया। जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में रोटरी के पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए, औद्योगिक विकास के लिए ,पर्यावरण की शुद्धि के लिए एवं प्रदूषण की मुक्ति के लिए चुनौतियों के साथ नए ट्रस्ट मंडल को अपने अनुभवों के साथ जन भावनाओं की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करने का दायित्व सोपा गया है, हमें विश्वास है की सभी चयनित ट्रस्टी अनुभवी एवम विशेष योग्यता वाले हैं ,उद्योग के विकास में महती भुमिका निभाएंगे। बालोतरा से सी ई टीपी ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपचंद सालेचा ने विश्वास व्यक्त किया कि औद्योगिक विकास के लिए एवं समस्याओं के समाधान के लिए बालोतरा सीईटीपी ट्रस्ट सदैव सक्रिय रहा है, 6 एम एल डी प्लांट के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं तथा औद्योगिक विकास के साथ, ट्रीटमेंट करने का तथा पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य करने का लक्ष्य के साथ हम उद्योग के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे । रोटरी क्लब अध्यक्ष अशोक सुराना ने स्वागत भाषण एवं पूर्व संह प्रान्त पाल मानक चोपड़ा ने आभार ज्ञापित करते हुए टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सचिन के रूप में मनीष सालेचा ने रोटरी समाचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में ट्रस्ट में चौथी बार अध्यक्ष बने रूपचंद सालेचा ,उपाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ,उपाध्यक्ष चेलाराम ,कोषाध्यक्ष ललित जीरावला सहित ट्रस्टी गणों का क्लब द्वारा सम्मान किया गया। विशेष रूप से रोटरी क्लब के सचिव संजय सिंघवी के चयनित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्लब ने पूर्ण सहयोग एवं पर्यावरण के क्षेत्र में भी कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सह प्रांत पाल प्रमेंद्र बाफना एवं शांतिलाल हुंडिया ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button