देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सीनियर नर्सिंग आफिसर खान का स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा। मानव जीवदया सेवा समिति बालोतरा के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर सीनियर नर्सिंग आफिसर शेर खान मोयला के हज यात्रा कर वापस बालोतरा लौटने पर स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान समिति पदाधिकारी, सदस्य व चिकित्साकर्मियों ने साफा-माल्यार्पण कर सीनियर नर्सिंग आफिसर खान का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत ने बताया कि सीनियर नर्सिंग आफिसर शेर खान मक्का-मदीना की हज यात्रा पर गए थे। उन्होंने बताया कि वहां पर खान ने अपने मुल्क हिन्दुस्तान में व्याप्त हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता के साथ आमजन में जो आपसी भाईचारा बंटवारे के बाद आज भी कायम है। इसके बारे में अरबवासियों से साझा की। वहीं वहां के लोगों से अरब देश के रीति-रिवाज, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थलों के अलावा व्यापारिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की। खान ने बताया कि अरब देश के लोग हिन्दूस्तान में व्याप्त आपसी-भाईचारे की प्रशंसा करते है। इस अवसर पर राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा के नर्सिंग अधीक्षक लुंबाराम, सीनियर नर्सिंग आफिसर गोपालसिंह, नर्सिंग आफिसर घनश्याम सोनी, समिति पदाधिकारी वसदस्य सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button