LIVE TVउत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

रुद्रपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

A group of devotees left for Amarnath Yatra from Rudrapur

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल 

रुद्रपुर…रुद्रपुर के श्रद्धालुओं का जत्था आज विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के उपरांत यात्रा के लिए रवाना हो गया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने हरी झंडी दिखाकर भोला बाबा के भक्तों को रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। 90 यात्रियों का जत्था आज शाम दुर्गा मंदिर में एकत्र हुआ जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और भोले बाबा के जयकारों के साथ वह अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया ।अमरनाथ सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्ढा और महामंत्री मनीष चुघ ने बताया कि अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में यह 22वीं यात्रा है और भोले बाबा की कृपा से सभी यात्राएं सुखद रही है ।उन्होंने कहा की नौ जुलाई को वह दिल्ली से रवाना होंगे और 12 जुलाई से अमरनाथ यात्रा प्रारंभ कर देंगे। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी सोमवार को 12:00 बजे पहुंचेंगे और गरीब रथ से यात्रा समाप्त करने के उपरांत रुद्रपुर रेलवे स्टेशन श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अमरनाथ सेवा मंडल महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल भंडारे और जागरण का आयोजन पिछले कई वर्षों से करता आया है और इस बार भी विशाल जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा करना सौभाग्य की बात है देश के जवान ऐसी कठिन यात्रा में सभी श्रद्धालुओं की हिफाजत करते हैं और देश दुनिया से आए हजारों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन करते हैं ।इस दौरान अमरनाथ यात्रा में जाने वालों में सुनील ठुकराल, विकास शर्मा , राजकुमार खनिजो महेश छाबड़ा गुलशन छाबड़ा मंदिर समिति अध्यक्ष रेनू अरोरा सनी बब्बर किशन नारंग अशोक भल्लानिशांत ढल्ला ,राजन राठौर, अजय लूथरा, सुरेश छावड़ा, राजीव मिडडा, अशोक गुंबर, अशोक गुंबर ,जगदीश टंडन ,अर्पित पाल, सुमित घई, लक्ष्य अरोड़ा, बलवान सिंह ,आरव डाला ,कुशल मलिक, प्रेम अरोड़ा, रमेश कालरा, हिमांशु दुआ ,सुशील नारंग, कालू नारंग, संदीप मिश्रा ,शिवम नरूला, मीना अग्रवाल ,आशा गर्ग ,आशा अग्रवाल ,अंजू छाबड़ा ,निकिता अरोड़ा ,दिव्यांशी अरोड़ा तरुण चूघ मनोज मदान राज कोली समेत 90 श्रद्धालु शामिल थे।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button