खैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आज हुलमाना कला में पृथ्वीराज चौहान बोर्ड की स्थापना की गई

 

ब्यूरो चीफ जयबीर सिंह (मुंडावर)

मुंडावर। मुंडावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हुलमाना कला में पृथ्वीराज चौहान बोर्ड की स्थापना की गई। इस अवसर पर इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष उमेद सिंह भाया ने कहा कि प्रतिवर्ष महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मनाने से युवा पीढ़ी उनके त्याग, बलिदान, शौर्य व पराक्रम से प्रेरित हो रही है। उनके शौर्य व बलिदान की गाथा राजस्थान ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी लोगों को स्वाभिमान की भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
उमेद सिंह भाया समारोह को संबोधित कर रहे थे। तब उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह आने वाली पीढ़ी को यह गौरवशाली शौर्यगाथा विरासत में सौंपे। हमें मानवता की सेवा के लिए ही कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, बिजवाड़ चौहान फोर्ट फोर्ट के मालिक जितेंद्र सिंह चौहान, बालोद से सुरेश सिंह चौहान, डॉक्टर प्रीति चौहान, राकेश सिंह चौहान शक्ति कैंटीन स्टोर शाहजहांपुर, दौलत सिंह समय सिंह बिचला,संदीप राणा अजय राणा और समस्त ग्रामवासी हुलमाना कला निवासीगण मौजूद रहे, और सभी आए अतिथियों का मान -सम्मान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button