बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 03 जून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाईन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण व सफल संचालन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), बालोतरा के सचिव सिद्धार्थ दीप की अध्यक्षता में एडीआर भवन में आयोजित की गई।

बैठक में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण व सभी बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

अध्यक्ष सिद्धार्थ दीप ने बैंकिंग व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों में लम्बित ऋण वसूली प्रकरणों व एनआई एक्ट प्रकरणों के अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्ह्ति कर निस्तारण करवाने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य रूप से इस लोक अदालत में एनआई एक्ट के ऐसे प्रकरणों को चिन्ह्ति व निस्तारित किये जाने हेतु जोर दिया गया जिसमें चैक की राशि एक लाख रूपये से न्यून हो। साथ ही बैंक के अधिकारीगण को न्यायालय में जाने से पूर्व ही प्री-लिटिगेशन स्टेज पर प्रकरणों के निस्तारण करवाने हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार कर पक्षकारों को लोक अदालत में बढ़-चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया तथा लंबित मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करें, जिससे अदालती प्रणाली पर बोझ कम हो सकेगा और पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

 बैठक में बताया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर प्रकरण प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि राज्य प्राधिकरण द्वारा 06 जुलाई निर्धारित की गई है। बैंकर्स इस तिथि से पूर्व प्रकरणों को इस प्राधिकरण में प्रस्तुत करें तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक प्रकरण निस्तारण के लिए डोर स्टेप काउंसलिंग व प्री काउंसलिंग कैंप आयोजित करें। उन्होंने डोर स्टेप काउंसलिंग व प्री-काउंसलिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बैंकर्स को यह भी निर्देशित किया कि प्री-लिटिगेशन स्तर पर जो प्रार्थना पत्र पूर्व में आयोजित लोक अदालतों मे रखे गये थे जिनका निस्तारण नहीं हो सका था, उन्हें इस लोक अदालत में पुनः रखकर यथासंभव निस्तारित करें।

बैठक में बालोतरा मुख्यालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 01 रामचन्द्र चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट दिपांशु आर्य, अतिरिक्त सिविल मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनल ललवाणी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेदसिंह चम्पावत, कौशल कुमार, अरिहंत तातेड़, संतोष भंसाली व दुर्गेश कुमार दैया अधिवक्तागण तथा सभी बैंकों व वित्तीय संस्थानों के पदाधिकारी कल्याणसिंह, इरफान खान, सुमित कालरा, राजकुमार, भगवानचंद, गौरव यादव, आशीष वैष्णव, कांतिलाल गहलोत व मोहम्मद रफीक उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button