देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संत सानिध्य से परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम होगा भव्य : व्यास

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई गई है।
विप्र फाउंडेशन बालोतरा जिला अध्यक्ष अशोक व्यास ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे,मार्गदर्शक वगतावर सिंह,सरंक्षक शंकर लाल पालीवाल,जगदीश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व से नगर अध्यक्ष घनश्यामसिंह राजपुरोहित बरना व कार्यक्रम संयोजक विपिन दवे द्वारा इस बार नयापुरा श्रीमाली बगेची में सुबह 10 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसमें संतो के आशीर्वाचन के साथ महा आरती व प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम में लोगो की आस्था बढ़ती जा रही है जिसको लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विप्र फाउंडेशन की समस्त कार्यकारिणी प्रचार प्रसार पर लगी हुई है सदस्यों द्वारा आज सभी ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा करके निमंत्रण पत्रिका वितरित की गई है।
नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि इस पुरे कार्यक्रम के लिए सहयोगी रविंद्र सिंह सुपुत्र रामसिंह राजपुरोहित बीकानेर मिष्ठान अराबा वाले रहेंगे जिनके द्वारा इस पुरे कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई है।
कार्यक्रम संयोजक विपिन दवे ने बताया कि ब्राह्मण समाज के सभी वर्ग व मातृ शक्ति इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे व सर्व समाज के लोग भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर महिला प्रभारी दीपिका दवे,युवा अध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित,जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गौड़,ईश्वर दास वैष्णव,महामंत्री किशोर सिंह असाडा,विक्रम सिंह असाडा,नितेश निम्बार्क,गणपत वैष्णव,वासुदेव वैष्णव,गणपत दास रतेउ सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


