देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर रात्रि में 11 बजे पधारे राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
कल दिनांक 7 अप्रैल 2024 को बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर रात्रि में 11 बजे पधारे राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा से जीव रक्षा संस्था बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल आदरणीय श्री अर्जुन राम जी मेघवाल मोहन लाल जी सुराणा के नेतृत्व में वेटिंग रूम में मिलकर बीकानेर जिले में अलग-अलग गांव की रोही में सोलर कंपनियों द्वारा काटी जा रही राज्य वृक्ष खेजडियों के पेड़ों को बचाने हेतु मोखराम बिश्नोई अध्यक्ष जीव रक्षा संस्था बीकानेर मोतीराम बिश्नोई आदि ने मिलकर आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय को पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सत्य सख्त कानून की कार्रवाई करने की मांग की जिला कलेक्टर महोदय द्वारा 363 शहीदों का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान का जिक्र करते हुए खेजड़ी राज्य वृक्ष है काटना प्रतिबंधित है उन पर पूर्णतया रोक लगाई जावे किसी भी सूरत में खेजड़ी के पेड़ों को बचाया जावे उनके साथ प्रकृति को नष्ट किया जा रहा है जीव जंतु कीट पतंग वन्य जीवन की हत्याएं हो रही है उनका आश्रय नष्ट किया जा रहा है अगर समय रहते हुए उन पर रोक नहीं लगाई जाएगी तो मां अमृता देवी विश्नोई के नेतृत्व में 363 शहीदों का इतिहास बीकानेर में दोहराया जाएगा इन सब की चेतावनी देते हुए भाजपा के लोकप्रिय सांसद केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रत्याशी की मौजूदगी में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित जी गोदारा राजस्थान के राज्य मंत्री कृष्ण कुमार जी विश्नोई की मौजूदगी में वन्य जीव पर्यावरण प्रेमियों ने अपने दिल की बात मुख्यमंत्री महोदय के आगे रख दी अगर कानून के तहत रोका जाता है तो ठीक वरना हम अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य वृक्ष खेजडियों को और प्रकृति को जीव जंतुओं को बचाने की पहल बीकानेर राजस्थान से करेंगे मोखराम बिश्नोई अध्यक्ष जीव रक्षा संस्था बीकानेर एवं पूर्व मान द वन्य जीव प्रतिपालक बीकानेर

Subscribe to my channel


