बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने किया पदभार ग्रहण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 29 फरवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने गुरुवार मध्यान पूर्व जिला कलक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर तहसीलदार शैतान सिंह ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को साफा पहनाकर कर स्वागत किया। साथ ही पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को माला और गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया।
स्वागत कार्यक्रम से पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले के विकास में हम सभी एक टीम बनकर बेहतर कार्य करेंगे। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचे यही हमारी प्राथमिकता रहेगी।

Subscribe to my channel


