अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वसूली ब्वाय से वसूली करवा रहीं सेक्रेटरी मैडम नेहा वर्मा

भ्रष्टाचार को बढ़ाने में जुटी सेक्रेटरी मैडम नेहा वर्मा - सेक्रेटरी मैडम नेहा वर्मा के कार्यों से सरकार की मंशा पर फिर रहा पानी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

 *बस्ती संवाददाता* – वैसे तो पंचायत व विकास विभाग का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है मगर यदि कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार के लिए बाकायदा वसूली ब्वाय रखा हो तो परिस्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है । बात वसूली पर ही जाकर समाप्त नहीं हो जा रही है , वसूली ब्वाय बाकायदे सरकारी फाइलों का रखरखाव भी करता है और ग्राम पंचायत चलाने का भी दावा करता है ।

पूरा मामला ग्राम पंचायत बढ़याराजा विकास क्षेत्र – साऊँघाट से जुड़ा हुआ है । यहाँ पर तैनात स्रेक्रेटरी नेहा वर्मा अपने साथ बाकायदा वसूली ब्वाय लेकर चलती हैं । ये वसूली ब्वाय मैडम की गाड़ी ड्राइव करने से लेकर सरकारी फाइलों की रख रखाव का भी काम करता है । इतना ही नहीं समय – समय पर सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर बनाने से ये गुरेज नहीं करता । आकाश नामक ये वसूली ब्वाय ग्राम पंचायत की कार्यवाहियों पर भी हस्ताक्षर बनाता है इसका खुलासा खुद पीड़ित ग्राम प्रधान ने किया है । जब हमने खण्ड विकास अधिकारी से फोन से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है हम टीम गठित करके कार्यवाई करेंगे

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button