बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पचपदरा के नव निर्वाचित विधायक अरुण चौधरी का सम्मान किया गया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पचपदरा के नव निर्वाचित विधायक अरुण चौधरी का सम्मान किया गया। महावीर इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर इंटरनेशनल की ओर से शुभकामनाएं, बधाई देते हुए कहा कि सेवा के क्षेत्र में आपका पूर्ण सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। विधायक अरुण चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल की सेवाओं की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का विश्वास व्यक्त किया। केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने साफा पहना कर विधायक चौधरी का सम्मान किया ,सचिन दलपत जैन, जॉन सचिव जवेरी लाल मेहता, उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ,महावीर बोकाडिया, सुरेश गोठी ,गौतम चंद दांती सहित सदस्यों ने विधायक चौधरी का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

Subscribe to my channel


