देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

*नव निर्वाचित विधायकों एवं सांसद का किया सम्मान*

संवाददाता संतोष कुमार बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 10 जनवरी। बुधवार को लघु उद्योग भारती द्वारा उद्यमी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नव निर्वाचित विधायकों एवं सांसद का सम्मान किया गया।

समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई, पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस उपअधीक्षक सुभाषचंद एवं उपखंड अधिकारी राजेश कुमार समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने समस्या को समाधान तक ले जाने को कहा। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती ने उद्योग जगत की समस्याओं को समय समय पर उठाया और समाधान हेतु कार्य किया। उन्होंने कहा कि माननीय मोदी की सोच देश को विकसित राष्ट्र बनाना है जिसके लिए हमे मिलकर काम करना होगा। मोदी सरकार ने उद्योगों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बना दिया है। आज देश तकनीकी के साथ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। यहां कपड़ा उद्योग से जुड़ी समस्याओं का समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा। हमें रिफाइनरी से निकलने वाले 122 प्रकार के बाई प्रोडक्ट से जुड़ना होगा। इन उद्योगों की स्थापना कर रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान होना चाहिए ताकि हम अपने सपनो का भारत बना सके।

इस दौरान राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास और मेरा देश बदल रहा है नारों को सार्थक किया है। आज जो विकसित राष्ट्र नही कर पाए वो काम आज मोदी सरकार के कार्यकाल में हो रहे है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम में तहत उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग में विकसित मानसिकता के साथ आगे बढ़े, सरकार हर संभव सहायता करेगी।

इसी क्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बालोतरा जिले में टैक्सटाइल उद्योग में आने वाली समस्याओं तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाया गया।

कार्यक्रम के पश्चात राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने माता रानी भटियानी मंदिर के माथा टेक कर पूजा अर्चना की। साथ ही प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button