अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा अयोध्या से आए अक्षत गांव गांव वितरित किए गए

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी अनोखी है हर जगह गुरुदेव भास्कर

 

 

जयबीर सिंह पत्रकार (कोटकासिम) अलवर राजस्थान

 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कोटकासिम के कार्यकर्ताओं द्वारा अयोध्या से आए हुए पूजित पीले अक्षत गांव गांव वितरित किए गए और सबको निमंत्रण दिया गया! इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मठ मंदिर प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी पूरे राष्ट्र में अनोखी है! गुरुदेव ने कहा वर्षों का सपना साकार हुआ है और 22 जनवरी को घर-घर सबको दिवाली माननी है और श्री राम भगवान का विशेष पूजन करना है! इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला मठ मंदिर प्रमुख गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री मुकेश सैनी, विश्व हिंदू परिषद जिला धर्म प्रसार प्रमुख कालू राजा, संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, पवन योगी, हीरालाल लखेरा, सतबीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button