अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वन माफियाओं पर मेहरबान वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज , ललहवा चौराहे पर बिना परमिट के जामनु के पेड़ की हो रही कटान

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( चिलमा बाजार ) – जहां एक तरफ लोग नये वर्ष के शुभ अवसर पर एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाईयां देने में जुटे हैं । वही वन विभाग कप्तानगंज हरे पेड़ों की अवैध कटान करवाकर क्षेत्रवासियों नये वर्ष की बधाईयां दे रहा है ।

             आपको बता दें कि वन विभाग कप्तानगंज जिले में हरे पेड़ों की कटान करवाने में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है । सोशल मीडिया / सम्मानित समाचार पत्रों में हरे पेड़ों की अवैध कटान को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है लेकिन वन विभाग कप्तानगंज को किसी उच्च अधिकारियों से नही डर है वह अपनी जिंद पर लगातार अवैध हरे पेड़ों की कटान करवाने में सफल है । तेज तर्रार डीएफओं के आदेश को ठेंगा दिखाने में वन विभाग कप्तानगंज जरा सा भी नही चूक रहा है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुबौलिया के अर्न्तगत चिलमा बाजार के पूरब ललहवा चौराहे पर सुबह 05 बजे से बिना परमिट के हरे जामुन के पेड़ की कटान चल रही है और वन विभाग कप्तानगंज कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं अर्थात वन विभाग कप्तानगंज के साथ दुबौलिया पुलिस भी हरे पेड़ों की कटान करवाने में अहम भूमिका निभा रही हैं । वीट प्रभारी पोखरा एवं वीट प्रभारी चिलमा पर वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज मेहरबान है । वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज जब हरे पेड़ों के कटने की खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है तो वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती कर देते हैं जिसकी चर्चा पूरे जिले में तेज है । अवैध हरे पेड़ों की कटान रोकना एवं वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना वन क्षेत्राधिकारी कप्तानगंज के लिए चुनौती बना हुआ है । इस सम्बंध में डीएफओं ने जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button